पथरी होने पर भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन, जानें होने वाले नुकसान

पथरी होने पर भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन, जानें होने वाले नुकसान

सेहतराग टीम

आज के समय में बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हीं समस्याओं में एक है पथरी जो आज कल कई लोगों को परेशान कर रही है। ये अधिकतर कम पानी पीने की वजह से होती है। इस बीमारी की वजह से किड़नी के स्टोन में असहनीय दर्द होता है। ऐसी स्थिति में लोगों को अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

पढ़ें- जानिए, उम्र के हिसाब से एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए?

आपको बता दें कि आपके द्वारा की गई लापरवाही आपके पथरी को और बढ़ा कर सकती हैं। जानिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें अपने खानपान से कोसों दूर रखें तो ही बेहतर होगा। अगर आप चाहते हैं कि दवाओं और कुछ घरेलू उपायों के द्वारा पथरी जड़ से खत्म हो जाए तो भूलकर भी इन चीजों का सेवन न करे। 

पथरी के मरीज न करे इन चीजों का सेवन

पालक

पालक का सेवन करना भी पथरी के मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें भी अधिक मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है। 

शकरकंद

पथरी में शकरकंद का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है। जो पथरी को और बढ़ा सकते हैं।  अगर आप इसे खाते हैं तो इसके साथ ऐसी चीजों का सेवन करे जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। 

सॉफ्ट ड्रिंक्स

सॉफ्ट ड्रिंक्स में अधिक मात्रा में फॉस्फेट पाया जाता है। जो किडनी में स्टोन बढ़ाने नें मदद करता है। 

चॉकलेट

चॉकलेट का सेवन भी पथरी के मरीजों को नहीं करना चाहिए। इससे वह तेजी से बढ़ सकता है।

नॉनवेज

अगर आपको पथरी की समस्या हैं तो ऐसी चीजों का सेवन न करे। जिसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है।  बड़ी मात्रा में प्रोटीन खाने से  यूरिन में साइट्रेट नामक एक रसायन भी कम हो जाता है। इसलिए  रेड मीट, चिकन, मछली और अंडे का सेवन न करे। इसके बदले आप चाहे तो प्रोटीनयुक्त टोफू, चिया सीड्स और ग्रीक योगर्ट का सेवन कर सकते हैं। 

टमाटर

हर रेसिपी और सलाद में टमाटर जान डाल देता है। लेकिन पथरी के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है। अगर आपको खाना जरूरी हैं तो फिर इसके बीजों को निकालकर इसका सेवन करे। 

इन चीजों का भी न करे सेवन.

पथरी की समस्या से परेशान लोग चुकंदर, नट्स, चाय के अलावा कम मात्रा में नमक का सेवन करे।

 

इसे भी पढ़ें-

हीमोग्लोबिन बढ़ाता है यह कमाल का चूर्ण, जानें बनाने और इस्तेमाल का तरीका

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।